logo

गिर रहे हैं सरिया, ईट और सीमेंट के रेट, अब घर बनाना होगा सस्ता:

नई दिल्ली : हाल ही में मकान बनाने वालों के लिए खुशखबरी आई है जिसके मुताबिक अब मकान बनाना और भी सस्ता हो जाएगा। पंजाब में सरिया के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पंजाब में अब एक बार फिर से सरिया के दामों में गिरावट आ गई है। एक बार फिर सरिया …
गिर रहे हैं सरिया, ईट और सीमेंट के रेट, अब घर बनाना होगा सस्ता:

नई दिल्ली : हाल ही में मकान बनाने वालों के लिए खुशखबरी आई है जिसके मुताबिक अब मकान बनाना और भी सस्ता हो जाएगा। पंजाब में सरिया के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पंजाब में अब एक बार फिर से सरिया के दामों में गिरावट आ गई है।

एक बार फिर सरिया में 4 से 5 हज़ार रूपये प्रति टन की गिरावट देखी गई है। अब मकान बनाने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। बताया जा रहा है कि सरिए के साथ-साथ सीमेंट और ईट के भाव भी धीरे-धीरे नीचे आने लगे हैं.

पिछले कुछ समय के भीतर ईट, सरिया, रोड़ी, क्रशर और सीमेंट के भाव बहुत तेज गति से ऊपर की तरफ बढ़े थे. जिसने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी थी. परंतु अब धीरे-धीरे ही सही मगर एक बार फिर से निर्माण सामग्री के रेट नीचे की ओर आने लगे हैं.

₹7000 तक सस्ता हुआ सरिया

पिछले एक महीने के अंदर अंदर ही पंजाब में सरिया 7 हज़ार रूपये तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में मकान निर्माण करने वाले भी इससे काफी खुश नज़र आ रहे हैं। मार्केट में लोहे के दाम अब लगतार गिरते ही जा रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में भी राहत दी गई है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से

गिर रहे हैं सरिया, ईट और सीमेंट के रेट, अब घर बनाना होगा सस्ता:

पंजाब में फिर गिरे सरिया के दाम

हाल ही में खबर आ रही है कि पंजाब में सरिया एक बार फिर से 4 से 5 हज़ार रूपये सस्ता हो गया है। जहां ब्रांडेड सरिया 67000 रूपये प्रति टन मिल रहा है वहीं लोकल सरिया की कीमत 62000 प्रति टन बताई जा रही है। पिछले एक महीने के अंदर सरिया के दामों में 7 हज़ार की गिरावट आ चुकी है। वहीं केंद्र सरकार ने कोयला और स्क्रैप पर भी ड्यूटी फीस को कम कर दिया है।

हालांकि स्पंज और स्पंज प्लेट की कीमतों पर निर्यात शुल्क को बढ़ा दिया गया है। दोनों ही कच्चे माल पर 0 से 45% तक निर्यात शुल्क में इजाफा किया गया है। ऐसे में अब कच्चा माल देश से बाहर नहीं जा रहा है और देश में ये कच्चा माल आसानी से मिल रहा है। इन्हीं कारणों से सरिया के दामों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इन सीमेंट और सरिया की कीमतें कम होने से इनकी मांग भी बढ़ गई है।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आई कमी

हाल ही में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को भी कम किया था जिससे वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिली है। हालांकि पंजाब में रेत के दाम अभी भी काफी ज्यादा हैं उम्मीद है कि आने वाले दिनों रेत के दामों में भी कमी आने वाली है। पिछले नवंबर से ही सरिया के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram