logo

थूक कर चाटना कहावत बीजेपी पर बैठ रही है सेटिंक।हरियाणा में BJP और JJP मिलकर लड़ेंगी निकाय चुनाव, हुआ यह समझौता।

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी बात से फिर मोड़ा मुंह। उनके द्वारा दिया गया बयान कि बीजेपी पार्टी नगर निकाय चुनाव पर अकेली ही लड़ेगी गठबंधन के साथ नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी इस बात पर अब पलटी हुई नजर आ रही है बीजेपी। भाजपा और जजपा के वरिष्ठ नेताओं …
थूक कर चाटना कहावत बीजेपी पर बैठ रही है सेटिंक।हरियाणा में BJP और JJP मिलकर लड़ेंगी निकाय चुनाव, हुआ यह समझौता।

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी बात से फिर मोड़ा मुंह।

उनके द्वारा दिया गया बयान कि बीजेपी पार्टी नगर निकाय चुनाव पर अकेली ही लड़ेगी गठबंधन के साथ नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी इस बात पर अब पलटी हुई नजर आ रही है बीजेपी।

भाजपा और जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मिल कर लिया है यह फैसला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जजपा के महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर दी यह जानकारी।

Homeन्यूज़हरियाणा

भाजपा का यू टर्न: हरियाणा में BJP और JJP मिलकर लड़ेंगी निकाय चुनाव, हुआ यह समझौता

By Hanuman Poonia Thu, 2 Jun 2022

bjp-jjp

Aapni News, Chandigarh

 

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव ( haryana civic election ) को लेकर भाजपा ने यू टर्न ले लिया है। अब भाजपा ( Bjp) जजपा ( Jjp ) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कई घोषणाएं की हैं।

 

इस दौरान दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे। बता दें कि पहले भाजपा ने अकेले की निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। जिसके बाद जजपा ने कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी।

 

कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव न लड़ने के कारण भाजपा और जजपा फिर से एक हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि नगर परिषद की 14 सीटों पर भाजपा और 4 सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी। टोहाना, नरवाना, मंडी डबवाली और नूंह नगरपरिषद जजपा के हिस्से में आई हैं। जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गठबंधन की दोनों पार्टियां मजबूती से मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

वहीं दिग्विजय चौटाला ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार करेंगे। दिग्विजय ने बताया कि घोषित उम्मीदवारों से चर्चा करके जल्द दोबारा सूची जारी की जाएगी। नगरपालिका के चुनाव का फैसला स्थानीय जिला इकाइयों पर छोड़ा गया है।

 

 

 

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि hardumharyananews.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। hardumharyananews.com पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram