logo

मारुति जिम्नी पर मिल रहा 1 लाख रुपये का डिस्काउंट, जल्दी उठायें इस ऑफर का फायदा

 मारुति जिम्नी पर मिल रहा 1 लाख रुपये का डिस्काउंट, जल्दी उठायें इस ऑफर का फायदा 
Discount on Maruti Jimny: भारतीय बाजार में मारुति सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति जिम्नी इसका लेटेस्ट प्रोडक्ट है। यह एक दमदार एसयूवी है और महिंद्रा थार को भी टक्कर देती है। भारत में मारुति सुजुकी जिम्नी का 5-डोर वर्जन लॉन्च किया गया है जबकि ग्लोबल लेवल पर इसका 3-डोर वर्जन ही मिलता था।

ऐसे में अब जिम्नी 5-डोर को भारत में बनाकर निर्यात भी किया जा रहा है। इसको लेकर ग्राहक काफी उत्सुक भी हैं। मारुति जिम्नी पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. त्योहारी सीजन चल रहा है और इसको देखते हुए मारुति सुजुकी देश भर में नेक्सा डीलर, जिम्नी के एंट्री-लेवल जेटा वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर्स दे रहे हैं.

जानें ऑफर्स के बारे में

ऑटोकारइंडिया की एक रिपोर्ट में डीलर्स के हवाले से बताया गया कि जिम्नी जेटा वर्तमान में 50,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रही है है और इसके अलावा ऑफर में एक्स्ट्रा 50,000 रुपये का एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस भी है। यह ऑफर इस महीने के अंत तक यानी 31 अक्टूबर तक उपलब्ध है।  जेटा वेरिएंट के मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों ऑप्शन पर इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

जानें कीमत

जिम्नी लाइन-अप में जेटा एंट्री-लेवल वेरिएंट है। मैनुअल की कीमत 12.74 लाख रुपये और ऑटोमैटिक 13.94 लाख रुपये में उपलब्ध है। यह टॉप-स्पेक जिम्नी अल्फा की तरह ही 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ आते हैं। यह 4WD सेटअप के साथ मिलती है।

मिल रहे ये फीचर्स 
जहां तक ​​फीचर्स की बात करें तो जिम्नी ज़ेटा में स्टील व्हील, 7.0-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, 6 एयरबैग और ईएसपी सहित कई अन्य फीचर्स मिलते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now