हरियाणा में धुंध, विजिबिलिटी जीरो, पुलिस ने कहा ज़रूरी हो तभी घर से निकलें
हरियाणा में धुंध,
Jan 4, 2025, 09:37 IST
विजिबिलिटी जीरो, पुलिस ने कहा ज़रूरी हो तभी घर से निकलें
हरियाणा में धुंध, विजिबिलिटी जीरो, पुलिस ने कहा ज़रूरी हो तभी घर से निकलें
चंडीगढ़
हरियाणा लगातार चौथे दिन घनी धुंध की चपेट में है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पानीपत और पंचकूला समेत कई जगह घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो है। बारिश की बूंदों की तरह धुंध टपक रही है। शीतलहर चल रही है। कई जगह रात 9 बजे ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी। रात को भी विजिबिलिटी कम ही रही।
चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में वैरी डेंस फॉग का अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में अलर्ट है। पुलिस ने लोगों को जरूरत होने पर ही गाड़ी लेकर घर से निकलने की एडवाइजरी जारी की है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now