Azab gazab: गजब की खबर आई सामने, भाई बहन ने की शादी, बोले करते थे एक दूसरे से प्यार
Azab gazab: शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हैं, जब शादी होती है तो जाति और धर्म के अलावा गोत्र का भी ध्यान रखा जाता है। शादी में यह भी देखा जा सकता है कि लड़के और लड़की के बीच कोई खून का रिश्ता है या नहीं।
विवाह में रक्त संबंध नहीं होना चाहिए क्योंकि रक्त संबंध से अगली पीढ़ी में आनुवंशिक दोष होने का खतरा रहता है। हालाँकि, अब ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें देखा गया है कि भाई-बहन ने एक-दूसरे से शादी कर ली है।
अब ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक अमेरिकी जोड़े ने शादी कर ली. हैरान करने वाली बात तो ये है कि दोनों चचेरे भाई-बहन हैं और दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे.
जब उन्हें पता चला कि वे भाई-बहन हैं, तब भी उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.
भाई-बहन की शादी हो गई
दरअसल ये मामला अमेरिका के यूटा का है. 20 साल की टिकटॉकर केना ने वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया है कि, 'उसने अपने चचेरे भाई से शादी की है।
6 महीने की डेटिंग के बाद डीएनए टेस्ट से पता चला कि दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, केन्ना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने एक साल बाद ही अपने बॉयफ्रेंड यानी अपने चचेरे भाई से शादी कर ली।
लोगों ने इस रिश्ते को अवैध बताया
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ये रिश्ता ना सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि ऐसा रिश्ता जेनेटिक्स भी खराब करता है.
लेकिन फिर भी केना को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. केना ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी शेयर किए हैं.