फतेहाबाद / किसान आंदोलन में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत
पंजाब बार्डर पर लगी थी ड्यूटी, सीने में दर्द होने पर लौटा घर, देर रात तोड़ा दम
Feb 21, 2024, 18:55 IST
किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी में तैनात एक और पुलिस कर्मी की जान चली गई। किसान आंदोलन के दौरान यह तीसरा मामला है।
रोहतक निवासी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को फतेहाबाद टोहाना के पंजाब बॉर्डर क्षेत्र में गश्त पर नियुक्त किया गया था।
जहां मंगलवार की शाम सीने में दर्द होने पर वह ड्यूटी के बाद अपने घर रोहतक चला गया। जहां रात को उसका निधन हो गया। इससे पहले शंभु बार्डर पर दो पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है।