हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार टीम को एक और मिली सफ़लता.. 

 
 हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने 17 हज़ार रुपये की रिश्वत के आरोप में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिवीजन -2 के एसडीई गिरीश कुमार तथा हांसी डिवीजन के क्लर्क विनोद कुमार को किया गिरफ्तार
ठेकेदार से बकाया बिल पास करने के बदले में की थी रिश्वत की मांग 
चंडीगढ़ 22 फरवरी । हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिवीजन- 2 के एसडीई गिरीश कुमार तथा हांसी डिवीजन के क्लर्क विनोद कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की टीम ने आरोपी गिरीश कुमार के ऑफिस के दराज से ₹17000 की रिश्वत के रुपए बरामद किए हैं।