फतेहाबाद - टायर फैक्ट्री में बड़ा हादसा...

Fatehabad - Big accident in tire factory

 
FATEHABAD TYRE FECTORY BLAST

Hardum Haryana News Fatehabad 


 फतेहाबाद के गांव नागपुर में स्थित एक टायर फैक्ट्री में बुधवार को उस वक्त एक बड़ा बायलर फट गया जब फैक्ट्री मे मजदुर काम पर लगे हुए थे। जिससे 7 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।

बायलर फटने के बाद घायल हुए सभी मजदूरों को फतेहाबाद और रतिया कू नागरिक अस्पताल मे एंबुलेंस से ले जाया गया।जहां से उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के नागपुर के मढ़ रोड पर जैन ग्रुप नाम से टायर की फैक्ट्री है। जहां पुराने टायरों को जलाकर उनसे तेल बनाया जाता है।भूना निवासी फैक्ट्री मालिक अमित जाखड़ ने बताया कि फैक्ट्री में तीन बॉयलर लगे हुए  हैं। चार-पांच सालों से यहां टायरों से  तेल निकालने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि तेल निकल जाने के बाद बॉयलर खोलते समय बॉयलर में गैस बन जाती है। दुखद बात यह रही कि बुधवार को यह गैस रिलीज नहीं हुई और बॉयलर में ही रह गई जिसका कोई अनुमान नही लगा। जैसे ही लेबर ने बॉयलर खोला तो वह फट गया, जिससे मजदूर घायल हो गए।

हादसे में रूप किशोर, मोमराज, सुकम, वीरपाल, प्रकाश, अंकुर सहित करीब 7 मजदूर झुलस गए। इन घायलों मे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को तुरंत एंबुलेंस में रतिया और फतेहाबाद लाया गया, वहां से उन्हें आगे रेफर किया गया है।

 

हादसे में 4 मजदूर बुरी तरह से झुलसे

घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती 

फैक्ट्री में काम करते वक्त हुआ तेज धमाका 

फतेहाबाद के नागपुर इलाके की घटना