करवाचौथ के दिन घर से भागकर की कोर्ट मैरिज, 4 दिन बाद नवविवाहिता ने जहर निगल कर ली आत्महत्या

Court marriage by running away from home on the day of Karva Chauth, after 4 days the newlyweds swallowed poison

 
पानीपत शहर के आजाद नगर में एक नवविवाहिता ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में ही महिला को हॉस्पिटल ले कर जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवती ने मात्र 5 दिन पहले ही घर से भागकर कोर्ट में शादी की थी।

HARDUM HARYANA NEWS

पानीपत।

पानीपत शहर के आजाद नगर में एक नवविवाहिता ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में ही महिला को हॉस्पिटल ले कर जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवती ने मात्र 5 दिन पहले ही घर से भागकर कोर्ट में शादी की थी। उधर पुलिस को जब इस बारे में सुचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।

 

हॉस्पिटल में साथ काम करने वाले युवक से प्यार करती थी मृतक युवती

मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय शालिनी बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली है। वह पानीपत में अपने परिवार के साथ रहती थी। मृतका शालिनी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग की नौकरी कर रही थी। वहीँ अस्पताल में ही उसकी जानकारी लेबोरेट्री में काम करने वाले अमन नामक युवक से हुई थी। दोनों की आपस बातचीत होने लगी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने घर पर भी ने शादी की बात की, लेकिन उनके परिवार वाले इस शादी में रजामंद नहीं थे।

इस पुरे मामले के बाद मृतका ने एक महीने पहले अस्पताल से नौकरी भी छोड़ दी और घर रहने लग गयी थी। वहीं शालिनी ने सुसाइड नोट में खुलासा किया है कि दोनों ने करवा चौथ के दिन घर से भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों आजाद नगर में ही किराए पर कमरा लेकर साथ रह रहे थे। सुसाइड नोट में शालिनी ने लिखा कि लड़का पक्ष इस शादी के खिलाफ है। इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।

हालांकि उसने यह भी लिखा कि इसमें दोनों परिवारों और उसके पति अमन का कोई दोष नहीं है। इसलिए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। इस प्रकार शालिनी ने खुद का जीवन समाप्त कर लिया और करवा चौथ के दीं शादी करने के मात्र पांच दिन बाद ही सुसाइड कर लिया।