खनौरी बॉर्डर जाने से रोका तो हो गया टकराव, गोलाबारी के जवाब में किसानों ने किया पथराव...SHO घायल
Updated: Feb 24, 2024, 10:43 IST
हिसार : पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के बाद लगातार पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो रहा है। वहीं पंजाब के किसानों के साथ ही अब आंदोलन की चिंगारी अब हरियाणा में भड़क गई है। शुक्रवार को हिसार के खेड़ी चौपटा में पुलिस और किसानों में एक बार तकरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के किसानों के समर्थन में हिसार से कुछ किसान खनौरी बॉर्डर की तरफ कूच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।"