घोटाला कर 700 करोड़ की मालकिन बनी अनु कौशिश हरियाणा सहकारिता विभाग में रिश्वत ले कर्मचारी भर्ती किए; 4 जिलों में प्रॉपर्टी खरीदी
Updated: Feb 8, 2024, 09:36 IST
हरियाणा के सहकारिता विभाग में 100 करोड़ के घोटाले की मास्टरमाइंड असिस्टेंट रजिस्ट्रार करीब 700 करोड़ की मालकिन है, इसका खुलासा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में हुआ है। यही नहीं, अनु ने रिश्वत की रकम से करनाल, कैथल, अंबाला और गुरुग्राम में बेनामी प्रॉपर्टी भी खरीदी। इसके अलावा उसने दिल्ली की पॉश सोसाइटी में महंगे आलीशान फ्लैट्स भी खरीदे हैं।