BIG BREAKING: अशोक तंवर ने कि कांग्रेस ज्वाइन, जानें पूरी डिटेल
Updated: Oct 3, 2024, 15:09 IST
हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही यहां भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।
इससे पहले राहुल ने नूंह में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने जनसभा में कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी के लिए PM मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अब मोदी 56 इंच की छाती की बात नहीं करते। उनका चेहरा एकदम बदल गया है।
इसके साथ ही राहुल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। राहुल ने कहा कि भाजपा को वोट मत देना। राज्य की दूसरी छोटी पार्टियों को भी वोट मत देना, क्योंकि वे भाजपा की ही A, B और C पार्टियां हैं। उनमें और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।