चण्डीगढ :  हरियाणा के 14,253 स्कूलों में मिलेगा दही-पराठा:सरकार ने तैयार किया मेन्यू; हेल्दी बाजरा-चना के साथ सब्जी पुलाव भी लिस्ट में

 


हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खाने में दही-पराठे के साथ अन्य हेल्दी और पौष्टिक चीजें खाने को मिलेंगी। सरकार ने अपना अलग मेन्यू तैयार कर लिया है। पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के मेन्यू लिस्ट में पौष्टिक बाजरा, चना और पौष्टिक खिचड़ी के साथ सब्जी पुलाव जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं।