CM के आदेश जारी-बाढ़ वाले क्षेत्रों में डेरा डालेंगे SDM !
डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स को तुरंत घटनास्थल पर भेजने का आदेश !

 

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, वहां एसडीएम अपने अस्थायी कैंप कार्यालय स्थापित करें।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ खाद्य सामग्री और जरूरी सामान का वितरण युद्ध स्तर पर किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशील इलाकों में जल निकासी के लिए पंप लगाने और शहरों की टूटी सड़कें, नेशनल और स्टेट हाईवे की मरम्मत तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपायुक्तों को हर दो घंटे में स्टेटस रिपोर्ट भेजने और जरूरत पड़ने पर डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स को तुरंत घटनास्थल पर भेजने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित इलाकों में टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने और चिकित्सक टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Nayab Saini