सडक सुरक्षा नियमों की पालना करवाएं सुनिश्चित, सडक सुरक्षा को लेकर ली अधिकारियों की बैठक, ये दिए दिशा निर्देश
जींद 6 फरवरी जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सुनील कुमार ने कहा कि अधिकारी ज्यादा सडक दुर्घटना वाले क्षेत्रों को ब्लैक स्पोट चिन्हित कर उनको दुरूस्त किया जाए ताकि दूर्घटनाओं में कमी लाई जाए और जानमाल की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने नैशनल हाई-वे 709ए पर पिछले महीने हुई दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सम्बंधित एनएच के अधिकारी दुर्घटनाओं के कारणों की जांच करें। इस दौरान जींद के एसडीएम विकास यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारी मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में हुई सडक सुरक्षा समिति की बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सुनील कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप चलाने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के चौंक चौराहों का निरीक्षण कर यह पता लगाया जाए की रैड लाईट कहां कहां पर लगाई जानी उचित रहे। इसके लिए पुलिस विभाग का सहयोग लिया जा सकता है ताकि शहर में लोगों को वाहनांे के जाम से राहत मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जरूरत के अनुसार सडकों पर मार्किंग की जाए और सांकेतिक बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सडक के दोनों ओर लगे पेड़ों की छंटाई करवाई जाए। इसके अलावा ब्लैक स्पॉट के संबंध में गंभीरता से कार्य करें और दुर्घटनाओं के कारण जानकर उन्हें दूर करवाएं और मार्किंग व लाइटिंग की जाए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं व अवैध पार्किंग करने वालों के चालान किए जाए। इसके अलावा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की पालना के बारे में अवगत करवाएं। उन्होंने एन एव ए के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीआरएसयू जींद के गेट के सामने निर्धारित मापदंड के अनुसार रोड ब्रेकर बनवाएं।
जींद के एसडीएम विकास यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे पर अवैध कटों का सर्वे करवा कर उन्हें बंद करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गो का वीडीएस टेैस्ट करवाएं व सडकों के बीच में बने गड्ढों/जम्प को जल्द से जल्द दुरूस्त करवाएं ताकि सड़क पर चलने वाले वाहन सुगमता से चल सके। उन्होनंे कहा कि एन एच 152 डी पर वाहन रोकने के लिए बनाए गए निर्धारित स्थलों पर नो पार्किग के साईन बोर्ड अवश्य लगवाए। इसके अलावा पोली ंगांव व जुलाना तथा नगूरां के पास टूटी सडक को दुरूस्त करवाएं। इसके साथ ही सडक के साथ लगते नालों की सफाई करवाई जाए ताकि सडक पर पानी का बहाव न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं तथा दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों व एन एच पर एम्बूलेंस गाडियों की वैरिफिकेशन करें।