सोलर पंप के लिए किसान अपनी मर्जी से करे कंपनी का चयन 7 से 10 फरवरी तक करें आवेदन
 

 

भिवानी, 06 फरवरी। किसान अपने सोलर पंप को लगवाने के लिए सरल पोर्टल पर अपनी पसंद की कंपनी का चयन अपने विवेक से सात से 10 फरवरी तक चयन करें।

डीसी नरेश नरवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा दी जाने वाले सौलर पंप खरीदने के लिए किसान अपनी मर्जी से किसी भी कंपनी का चयन कर सकता है। 

उन्होंने बताया कि किसान अपनी मर्जी से सोलर पंप की गुणवत्ता व कंपनी की सर्विस के आधार पर सात से 10 फरवरी तक सोलर पंप खरीदने के लिए किसी भी कंपनी का ऑनलाइन स्वयं या किसी भी सीएससी सेंटर के माध्यम से चयन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सीएससी सेंटर संचालक अपनी मर्जी से किसान की सहमति के बगैर कंपनी का चयन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।