पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का बयान, विज बोले हरियाणा में 10 नही 11 सीटें आयेगी
Updated: Mar 19, 2024, 12:37 IST
चंडीगढ़, 19 मार्च।
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने लोकसभा चुनावो को लेकर कहा कि हरियाणा में 10 नही 11 सीटें आयेगी, 10 हरियाणा की और 1 चंडीगढ़ की और इन सभी सीटों पर बहुत बड़े मार्जिन से भाजपा जीतेगी।
पत्रकारों इसे बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा की लोकसभा की सभी सीटों पर नरेंद्र मोदी लड़ रहे है इस लिए हमने अपना कैंपेनिंग शुरू कर दिया है चेहरा चाहे कोई भी हो लेकिन लड़ मोदी ही रहे हैं। वही अंबाला लोकसभा सीट को लेकर विपक्ष ने परिवारवाद का आरोप लगाया है जिसपर विज ने कहा की बन्तो कटारिया सिर्फ रतनलाल कटारिया की पत्नी ही नहीं बल्कि पार्टी की एहम सदस्य और एक एक्टिव वर्कर है।