Haryana Breaking News: हरियाणा के सिरसा में बड़ा दर्दनाक हादसा, गोरखधाम ट्रेन से कटने से 3 युवकों की मौत
सिरसा में यहां पर हुआ हादसा
हरियाणा के सिरसा में खैरेकां के पास गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आकर कटने से सोमवार को तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक बाइक पर सवार थे और ट्रेन की चपेट में आ गए।
जानकारी के मुताबिक हिसार, सिरसा से बठिंडा जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने कटने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान करने में अभी पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि तीनों ही बाइक पर सवार थे। यह हादसा खैरेकां रेलवे पुल के पास हुआ है।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।