हरियाणा को मिलेगी 4200 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम खट्टर करेंगे 392 परियोजनाओं की शुरुआत
हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को 4,200 करोड़ रुपये की सौगात देंगे, जिसमें 3,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और 600 करोड़ रुपये की हैप्पी योजना शामिल है. वह 22 जिलों में 938 करोड़ रुपये की 392 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सभी जिलों में 2684 करोड़ रुपये की 679 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
वह चरखी दादरी में 112 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना का भी उद्घाटन करेंगे. वह 100 करोड़ रुपये की लागत वाली फतेहाबाद जेल और 87 करोड़ रुपये की लागत से पंचकुला में परिवहन भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
सीएम सिटी में बनेगा फ्लाईओवर
सीएम करनाल में खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम तक 127 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर का शिलान्यास भी करेंगे. वह महेंद्रगढ़ में 114 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई योजना का भी उद्घाटन करेंगे.
1000 किमी फ्री यात्रा
हरियाणा में 1 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के सदस्य सामान्य रोडवेज बसों में 1,000 किमी की यात्रा मुफ्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकुला से करेंगे.