Haryana News फतेहाबाद शहर को मिला नया बाईपास 16 लाख 50 हज़ार होंगे खर्च
रतिया, 7 फरवरी। विधायक लक्ष्मण नापा के अथक प्रयासों से रतिया क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की मंजूरी मिली है, जिनमें रतिया शहर में फतेहाबाद रोड और टोहाना रोड को जोडऩे वाला बाइपास बनाया जाएगा। रतिया बाइपास बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने हेतू 16 लाख 50 हजार रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति व मंजूरी मिली है।
उल्लेखनीय है कि विधायक ने रतिया में बाइपास बनाने के लिए विधानसभा सत्र में मांग रखी थी। बाइपास न बनने के कारण वाहन चालकों को शहर के बीच से होकर निकलना पड़ता है, जिस कारण शहर में ध्वनि प्रदूषण व सैकंडों वाहनों के कारण शहर में भी जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब बाइपास का निर्माण होने से इस समस्या से स्थाई रूप से निजात मिल जाएगी और यातायात सुगम होगा।
विधायक लक्ष्मण नापा ने बताया कि हलके के चहुंमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। रतिया शहर में फतेहाबाद रोड और टोहाना रोड को जोडऩे वाला बाइपास की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका जल्द ही टैंडर लगाया जाएगा। इस रतिया बाइपास के निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सडक़ों के निर्माण के लिए 17 करोड़ 3 लाख की लागत से जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विधायक ने बताया कि सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। लोगों द्वारा सडक़ निर्माण व बाइपास की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इन महत्वपूर्ण सडक़ निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सडक़ों व रतिया में बाइपास का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा और सडक़ें बनने से राहगीरों की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि रतिया विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए सभी संभव प्रयास किये जाएंगे।