Haryana News ITI के फेल व री-अपीयर विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मिला मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
 

 

फतेहाबाद, 9 फरवरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने राजकीय व निजी आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2017-19 के सभी सेमेस्टर में फेल/री-अपीयर विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया है। इसके लिए विद्यार्थी अपने संबंधित आईटीआई में निर्धारित फीस सहित परीक्षा फार्म 15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने आवेदन जमा करवाये। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संपर्क कर सकते हैं।