Haryana News NCC स्टाफ डबवाली ने 13 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यकित को किया काब

 

                     डबवाली फरवरी 08 पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा-निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए डबवाली की एएनसी स्टाफ ने दौराने गस्त पड़ताल अपराध नशाखोरी के सम्बन्ध में मन्डी डबवाली से 13 ग्राम चिट्टा ( हिरोईन) के साथ एक व्यकित को काबू करने मे सफलता हासिल की है।

                    इस सम्बन्ध मे प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली सहायक सब इन्सपैक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि               कि सहायक सब इंस्पैक्टर दलबीर सिंह एएनसी स्टाफ डबवाली अपनी पुलिस पार्टी टीम के साथ गस्त प़डताल अपराध व नशीले पदार्थो की रोकथाम के लिये शहर डबवाली नजदीक साई मन्दिर वार्ड न. 1 उतम नगर मण्डी डबवाली मौजुद थे कि एक नौजवान लङका काले रंग का ट्रैक सुट पहने गली मे निकल कर पैदल पैदल उनकी तरफ आ रहा था। सहायक सब इंस्पैक्टर ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारीयों की सहायता से उसको काबू करके नियमानुसार तालाशी ली तो उसके कब्जा से 13 ग्राम चिट्टा हिरोईन बरामद हुई ।

 पकड़े गये आरोपी की पहचान रोहित पुत्र अश्वनी कुमार वासी वार्ड न.1 उतम नगर मण्डी डबवाली के रुप में हुई । पकड़े गये युवक के खिलाफ थाना शहर में में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी गई है । पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा औऱ रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर चिट्टा हिरोईन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी