Haryana Weather: मौसम में बदलाव के चलते तापमान में देखने को मिला उतार चढ़ाव, देखें हरियाणा में आज का मौसम 

 

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम में हलका उछाल हुआ। सोमवार को सुबह के समय धुंध छाई तो दिन के समय में धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आस पास चल रहा है।

यह मौसम गेहूं, सरसों सहित रबि की फसल के लिए बेहतर
वहीं प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। प्रदेश में हिसार का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। दूसरी तरफ से यह मौसम गेहूं, सरसों सहित रबि की फसल के लिए बेहतर है।

पशुओं में निमोनिया की शिकायत मिल रही है। प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते हिसार का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।

करनाल का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज
करनाल का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो 22 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है।

सुबह के समय धुंध रहने की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका आंशिक प्रभाव हरियाणा में पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानियों की माने तो सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।