सांसद सुनीता दुग्गल ने पूरा किया अपना वादा, श्री खाटू श्याम भक्तों व आमजन को दी रेलवे सौगात
 

 

सिरसा, 5 मार्च।
सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयासों से अब रिंगस (खाटू श्याम जी), जयपुर और कोटा जाने वाले श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 19807/08 और 19813/14 कोटा-हिसार एक्सप्रेस का सिरसा तक विस्तार हो गया हैं। सांसद 9 माार्च को टे्रन को हरी झंडी दिखाएंगी।

इस दैनिक ट्रेन का सिरसा में सिरसा रेलवे स्टेशन व फतेहाबाद में भट्ïठू स्टेशन पर ठहराव होगा। गौरतलब है कि इसी महीने 12 मार्च को राजस्थान में श्री श्याम खाटू जी का मेला शुरू हो रहा है उससे पहले यह खुशखबरी इलाके के श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ा तोहफा है।