इंतकाल में देरी पर नायब तहसीलदार-पटवारी सस्पेंड:CM मनोहर लाल ने जारी किए ऑर्डर
Feb 9, 2024, 08:25 IST
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले की एक शिकायतकर्ता द्वारा संपत्ति का इंतकाल देरी से करने तथा गलत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के मामले में नायब तहसीलदार आलमगीर तथा पटवारी ललित कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों के विरुद्ध नियम-7 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।