पलवल : 10 करोड़ की जमीन हड़पने का प्रयास, बीमा एजेंट ने बनवाया फर्जी एग्रीमेंट; महिला समेत 6 पर धोखाधड़ी की FIR

 


पलवल के अलावलपुर गांव में करोड़ों रुपए कीमत की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी एग्रीमेंट बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। धोखाधड़ी व षडयंत्र में आरोपी के साथ उसकी पत्नी व एक वकील सहित अन्य लोग शामिल हैं। इसी जमीन को हड़पने के लिए वर्ष-2018 में भी फर्जीवाड़ा किया गया था। इसका मुकदमा भी तब दर्ज हुआ था। कैंप थाना पुलिस ने अब व्यक्ति की शिकायत पर एक नया केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है।