Raju Punjabi Death: हरियाणा के मशहूर कलाकार राजू पंजाबी का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

 

Raju Punjabi Death News:

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मशहूर लोक गायक राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहें। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी आकस्मिक मौत से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है और हर कोई उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान हो रहा है।

राजू पंजाबी अपनी सुरीली आवाज और अपने गाने के अलग अंदाज के चलते हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान रखते थे। उनके द्वारा गाए गए गीत युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलते थे। सपना चौधरी के साथ भी उन्होंने कई गीतों में काम किया है जिन्हें बेहद ही पसंद किया गया था। 'लाड पिया के' हरियाणवी गाने ने राजू पंजाबी को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बादशाह बना दिया था।