सिरसा की ओटू झील को बनाया जायेगा पर्यटन स्थल ! मुख्यमंत्री ने सिरसा दौरे की दौरान की बड़ी घोषणा !

Sirsa's Ottu Lake will be made a tourist destination! The Chief Minister made a big announcement during the Sirsa tour!

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले के अपने जन संवाद कार्यक्रम केतीसरे दिन गांव ओटू में लोगों की मांग पर ओटू झील से मिट्टी उठान की दरों में 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की। अब किसान ओटू झील से 500 रुपये ट्राली के हिसाब से मिट्टी उठा सकते हैं।

HARDUM HARYANA NEWS

सिरसा, 15 मई –

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले के अपने जन संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन गांव ओटू में लोगों की मांग पर ओटू झील से मिट्टी उठान की दरों में 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की। अब किसान ओटू झील से 500 रुपये ट्राली के हिसाब से मिट्टी उठा सकते हैं।

 

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओटू झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के आधार पर झील को पर्यटन स्थल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को रानियां हल्का के गांव ओटू में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये, वहीं लोगों से सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक किसान ने बताया कि ओटू से मिट्टी उठान की दरों में कमी की जाए ताकि किसानों को फ़ायदा मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणा की। पहले यह दर 1000 हजार रुपये ट्रॉली थी। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि किसान इस मिट्टी का उपयोग खाद के रूप में करें, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा।