Today Weather Update: आज इन इलाकों भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से आ रही बर्फ़ीली हवाएँ, जानिए कैसा रहेगा मौसम

 


UP Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. प्रदेश में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण ठंडी हवाओं के कारण पारा गिर गया है. मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज और झांसी में तेज बारिश शुरू हो गई. मंगलवार की सुबह भारी बारिश और ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

28 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट
फरवरी के आखिर में मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने एक फरवरी को भी बारिश की चेतावनी दी है यूपी में ओलावृष्टि की भी आशंका है.

इन जिलों में बारिश की संभावना
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान भी आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, फतेहपुर, मीरजापुर, उन्नाव, सोनभद्र और चंदौली समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ों से आ रही बर्फ़ीली हवाएँ
दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम अस्थिर रहेगा. रात का तापमान बढ़ सकता है।