हरियाणा के सिरसा जिले के गांव जमाल में दो बहनों को एक साथ मिल नौकरी ,जाने पूरी खबर

 

चोपटा: हरियाणा सरकार द्वारा जारी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम में सिरसा जिले के गांव जमाल के सात युवाओं का चयन हुआ है. खास बात यह है कि दो बहनों को एक साथ नौकरी मिली है।

इससे उनके परिजनों समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है। नौकरी पाने वाले युवाओं के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इससे पहले गांव के 13 युवाओं का चयन ग्रुप सी की भर्ती में हुआ था।


 

जानकारी के अनुसार जमाल गांव के शीशपाल निठारवाल की बेटी मोनिका और रचना का ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है. मोनिका को दूसरी नौकरी मिल गई है. इससे पहले मोनिका का हाल ही में हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए चयन हुआ था। दोनों बहनों के माता-पिता बेहद खुश हैं.

इनके अलावा जमाल गांव के युवा मुकेश साहू, विजेंद्र कुमार, सुभाष सिंदर, पूनम कस्वां और राजेश कस्वां का भी चयन हुआ है. युवकों ने बताया कि गांव की लाइब्रेरी से पढ़ाई के बाद उन्हें नौकरी मिली है.

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं.

इससे पहले कन्हैया, राकेश डूडी, सुनील बैनीवाल, अनिल बैनीवाल, सुमित बैनीवाल, सुभाष सिंदर, सुभाष झोरड़, सचिन छींपा,. रामनिवास लूणा, सुरजीत कुमार, गीता छिम्पा, संदीप छिम्पा और मैना को नौकरी मिली है।