Weather Update: उत्तर भारत पहुँचने वाला एक और WD, आज रात व कल राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में दोबारा होगी हल्की बारिश

 

उत्तर भारत मे महीनों के सूखे मौसम की कड़ी टूट चुकी है। पिछले हफ्ते आये 2 पश्चिमी विक्षोभों के कारण मैदानी इलाकों में कही हल्की कही भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि भी देखी गई।

अब उत्तर भारत मे मौसम साफ बना हुआ है। सारे सिस्टम उत्तर भारत से आगे निकल चुके हैं। लेकिन एक और ताज़ा सिस्टम पाकिस्तान पर आ पहुँचा है। जिसके कारण आज रात से कल शाम के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी।