सरकार बना रही है 2000 करोड़ रुपये का Fund of Funds !
हरियाणा बनेगा स्टार्टअप और उद्योग का नया हब !

 

10 नए आईएमटी अत्याधुनिक औद्योगिक और स्टार्टअप इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त बनाए जा रहे हैं।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स, यूनिकॉर्न्स और वेंचर कैपिटल प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और मेक इन हरियाणाडिज़ाइन इन हरियाणाका आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने उद्योग और नवाचार में देशभर में अलग पहचान बनाई है। राज्य में 50% महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स हैं और सरकार 2000 करोड़ रुपये का Fund of Funds स्थापित कर रही है।

साथ ही 10 नए आईएमटी अत्याधुनिक औद्योगिक और स्टार्टअप इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त बनाए जा रहे हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि उद्योगपतियों का अनुभव और स्टार्टअप्स की नई सोच मिलकर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान देंगे।

सरकार इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सुविधा और मंच उपलब्ध कराएगी।