सिरसा में कपल ने की आत्महत्या !
होटल के कमरे में मिली लाशें !

Couple commits suicide in Sirsa!
Bodies found in hotel room!
 
होटल में कपल ने सुसाइड कर लिया। दोनों की लाशें होटल के कमरे मिलीं

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

हरियाणा में सिरसा के होटल में कपल ने सुसाइड कर लिया। दोनों की लाशें होटल के कमरे मिलीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक ने फंदा लगाया है। वहीं युवती ने जहरीला पदार्थ निगला है।

लाशें मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मरने वाला युवक सुरेंद्र गांव मौजूखेड़ा और युवती मंजू शाहपुरिया गांव की रहने वाली है। ये दोनों रात में ही लाल बत्ती चौक के पास होटल में आए थे।

होटल में दोनों ने एक ही कमरा लिया था। इसके बाद वह कमरा नंबर 203 में चले गए। सुबह जब उनके कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटलकर्मियों को अंदर पंखे से लटकती लाश दिखी।

इसके बाद तुरंत पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए हैं।