हरियाणा के इन सरकारी स्कूलों में हुई छुट्टी !
अब इस दिन लगेंगें स्कूल !

Holiday declared in these government schools of Haryana!
Now schools will be open on this day!
 

ऐसे में बच्चों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

जिला फतेहाबाद में लगातार हो रही भारी वर्षा व जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक अवकाश घोषित किया है।

उपायुक्त ने बताया कि बरसात के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

ऐसे में बच्चों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

उपायुक्त के आदेश के बाद डीइओ संगीता बिशनोई ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और उन्हें आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है और इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी