हरियाणा के विधायकों की बड़ी पहल !
बाढ़ राहत कार्यों के लिए देंगे महीने का वेतन !
Sep 9, 2025, 16:21 IST
यह राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है।
उन्होंने सामाजिक संगठनों और औद्योगिक संस्थानों से भी सहयोग का अनुरोध किया है, ताकि भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसे हालातों में प्रभावित लोगों को समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि
प्रदेश के सभी विधायक और समर्थित विधायक एक-एक महीने का वेतन बाढ़ राहत कार्यों के लिए देंगे।
यह राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी,
ताकि इसका प्रभावित लोगों की सहायता के लिए उपयोग की जा सके।