हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है-CM !
किसानों के लिए खोला गया ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल !

 

पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों को हरियाणा की ओर से लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ जैसी समस्या से मिलकर निपटना होगा और हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है।

पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों को हरियाणा की ओर से लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार बारिश के बाद बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों के प्रति गंभीर है।

पहले भी सरकार ने किसानों को मुआवजा दिया था और इस बार भी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के 2897 गांवों के 1,69,738 किसानों ने 9 लाख 96 हजार एकड़ से अधिक भूमि के लिए पंजीकरण किया है।

वेरिफिकेशन के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

allowfullscreen