हरियाणा में 402 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी !
इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ !

Projects worth ₹402 crore approved in Haryana! These districts will receive direct benefits!
 
कुल 402.41 करोड़ रुपये लागत की ये परियोजनाएं भिवानी, झज्जर,

HARDUM HARYANA NEWS

सतत कृषि और वैज्ञानिक जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति ने सूक्ष्म सिंचाई एवं

 कमान एरिया विकास प्राधिकरण के अंतर्गत चार सामुदायिक सौर ऊर्जा आधारित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

कुल 402.41 करोड़ रुपये लागत की ये परियोजनाएं भिवानी, झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ जिलों के 20 ब्लॉकों में स्थित 61 नहरी आउटलेट्स पर लागू की जाएंगी।

 इन परियोजनाओं से 11,040 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड एरिया आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के अंतर्गत आ जाएगा तथा 94 गांवों के 8,926 किसानों को सीधा लाभ होगा।