हरियाणा में फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां !
अगर कोई स्कूल खुला मिला तो होगी कड़ी कार्रवाई !

 
यदि कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा तारीख: 07/09/2025

📌 आदेश / सूचना

माननीय उपायुक्त, सिरसा के आदेशानुसार, भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय दिनांक 08.09.2025 (सोमवार) तथा 09.09.2025 (मंगलवार) को बंद रहेंगे।

1. यदि किसी निजी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है तो वह परीक्षा किसी अन्य तिथि पर आयोजित की जाए।

2. सभी खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन सभी विद्यालय पूर्णतः बंद रहें।

3. यदि कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4. सभी BEO तत्काल इस सूचना को अपने ब्लॉक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय समूहों में साझा करें।

5. कल व्यक्तिगत रूप से जांच सुनिश्चित करें कि कोई विद्यालय खुला न हो।

आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा