हरियाणा में सहकारिता विभाग में हुए 100 करोड़ के कथित घोटाले मामले में सहकारिता मंत्री बनवारीलाल का बड़ा बयान

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाता

हमारी सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है,

सरकार के आदेशों पर ही घोटाले की इंक्वायरी लगातार की जा रही है

एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जिस भी अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है,

एसीबी ने जिन भी अधिकारियों के ख़िलाफ़ हमें लिखकर भेजा हमने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की है

उनके ख़िलाफ़ डिपार्टमेंट की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है,

ऐंटि करप्शन ब्यूरो की ओर से जिन भी अधिकारियों के ख़िलाफ़ लिखकर भेजा गया है उन अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है

मामले में दो तीन अधिकारियों को डिसमिस को लेकर हमने मुख्यमंत्री को भी इस मामले की फ़ाइल भेज दी है

मामले में हमारी ओर से सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जा रही है

आगे एंटी करप्शन ब्यूरो जो भी रिपोर्ट देगी उसके अनुसार हम कार्रवाई करेंगे

योगेंद्र, अनु कौशिक, और एक अन्य अधिकारी के ख़िलाफ़ हमने CM को डिसमिस करने के लिए लिख दिया है