65 वर्षीय महिला ने दिया पिल्ले को जन्म ! बोली सपने में आये थे भैरव बाबा !
 

65-year-old woman gave birth to a puppy! Said Bhairav ​​Baba had come in a dream!

 
एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के पिल्ले को जन्म दिया है। पिल्ले के जन्म से होने से पहले भैरव बाबा ने महिला को स्वप्न दिया और कहा था कि वह उनके गर्भ से पिल्ला के रूम में जन्म लेंगे।

HARDUM HARYANA NEWS

बदायूं/उत्तर प्रदेश

देश और दुनिया में हर रोज अनेकों हेरतअंगेज कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं हैं लेकिन आज जो खबर आपको बताने जा रहे हैं वह बिलकुल अलग और अनूठी है। वैसे यह मामला है तो पिछले साल का लेकिन इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के जामुनी गांव में एक हैरतअंगेज मामले ने सभी को सकते में डाल दिया है। मजाक कहें या अविश्वसनीय, जिसने भी यह हैरतअंगेज खबर सुनी उसके होश उड़ गए।

दरअसल, जामुनी गांव के एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के पिल्ले को जन्म दिया है। पिल्ले के जन्म से होने से पहले भैरव बाबा ने महिला को स्वप्न दिया और कहा था कि वह उनके गर्भ से पिल्ला के रूम में जन्म लेंगे।

जामुनी गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल है। उनके तीन बेटियां है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके स्वप्न में भैरव बाबा दिखायी देते थे। भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन कुत्ता के पिल्ला के रूप में उनके गर्भ से जन्म से लेंगे। महिला और उसके पति का दावा है कि महिला ने पिल्ले को जन्म दे दिया।

जैसे ही यह खबर लोगों में पहुंची, इसके बाद महिला के घर भीड़ जुटना शुरू हो गयी। महिला के पति मुंशीलाल ने बताया की उनकी तीन बेटियां है। बेटियां अपने ससुराल में रहती हैं और फ़िलहाल घर में पति मुंशीलाल और उनकी पत्नी एक साथ रहते है।

भ्रामक खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मी महिला के घर पहुंचने लगे। जहां महिला की गोद में विकसित पिल्ला दिखा। बहरहाल महिला के दावे में कितनी हकीकत है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन मामले में महिला के पति मुंशीलाल ने भी महिला के सुर में सुर मिलाते हुए दावा किया कि उसके तीन पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। अब उसकी पत्नी लौंगश्री ने श्वान के रूप में भैरव बाबा ने जन्म दिया है।

तमाम लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में एक कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब है।