Aadhaar Card: आधार कार्ड को इस तारीख तक फ्री में कराएं अपडेट, वरना लगेंगे पैसे, हो जाएगा नुक्सान 

 

Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में एक अहम दस्तावेज है। हर सरकारी योजना में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। आज आधार कार्ड से सम्बंधित ये अहम अपडेट जान लेना आपके लिए बहुत आवश्यक है। 

आधार कार्ड में यदि आपको कुछ भी अपडेट कराना हैं तो आप 14 सितंबर तक फ्री में अपना काम करवा सकते हैं। इसके बाद अपडेट कराने पर पैसे लगेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डिटेल्स और दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा मुहैया कराई है। 

आपको बता दें पहले ये फ्री सर्विस केवल 14 जून 2023 तक थी, लेकिन बाद में इसे सितंबर की तारीख तक बढ़ा दिया गया था। यदि आपको आधार कार्ड में नाम, नंबर, पता कुछ भी चेंज करवाना है तो जल्द करवा लीजिये। 

14 सितंबर तक कराए पुराने से पुराना आधारकार्ड अपडेट 

UIDAI द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, जिन आधार यूजर्स ने 10 साल से अपना आधार अपडेट नहीं कराया है। उन्हें जल्द से जल्द अपना आधार अपडेट करा लेना चाहिए। 

अगर कोई यूजर्स अपना आधार अपडेट नहीं कराते हैं तो उन्हें भविष्य में सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर मौजूद है। 

अगर फिजिकल तौर पर आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाया जाता है तो आधार केंद्रों पर लोगों को जरूरी शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे में लोग फ्री में 14 सितंबर तक ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड में अपडेट

ऑनलाइन फ्री में करवा सकते है अपडेट जानिए कैसे? 

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

2 - पता अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

3 - ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

4 - 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करना होगा। निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगी।

5 - आधार यूजर्स को अपनी डिटेल वेरिफाई करना होगा। अगर सही पाया जाता है, तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।

6 - अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना होगा।

7 - एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा। अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड करना होगा।

8 - आखिर में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर दिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट होगा।