Chandrayaan-3 : चांद पर मिली देवी की मूर्ति का सच, इसरो ने बताया तस्वीर का पूरा सच?

 

Chandrayaan-3 : अपने सफर के दौरान चंद्रयान-3 ने इसरो को कई अहम जानकारियां साझी की। इतना ही नहीं इस दौरान चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष से कई अद्धभूत तस्वीरें भी शेयर की। वहीं इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हुई एक 3D तस्वीर में एक देवी की मुर्ति नजर आ रही है।

इसरो ने की पुष्टि


हालांकि इसरो ने इसकी पुष्टि नहीं की न ही इसके बारे में कोई जानकारी अपने official वेबसाइट, फेसबुक और एक्स (twitter) पर भी नहीं दी। वहीं जब इस तस्वीर की जांच की गई तो पता चला कि इसे रूस की वेबसाइट 'ट्रेना बुलगरिया' पर पोस्ट की गई है। ये तस्वीर 28 अगस्त 2023 को शेयर की गई थी, जिसपर कैप्शन लिख था 'चद्रमा पर एक दिन कैसा दिखता है'।

इसके अलावा एक अन्य वेबसाइट 'कोस्टियाओस डॉट आर्ट स्टेशन' पर भी चंद्रमा की 3D तस्वीर पोस्ट की गई हालांकि इस फोटो में कोई मूर्ति नहीं नज़र आई और यह भी लिखा था कि यह तस्वीर वास्तविक नहीं है।


गौरतलब है कि Chandrayaan-3 को 23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा गया था।  चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर दुनिया भर में इतिहास रच दिया था।