History of 13 November : आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

 
 

History of 13 November : वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। 

कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं। इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज  के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं।

13 नवंबर का इतिहास (13 November Ka Itihas) इस प्रकार है:
2008 में आज ही के दिन ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई थी।
2004 में 14 नवंबर के दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फिलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया था।
1998 में आज ही के दिन चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मिले थे।
1997 में 13 नवंबर को ही सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।
1975 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की थी।
1971 में 13 नवंबर को ही अमेरिकी स्पेश एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था।
1968 में आज ही के दिन पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया था।
1950 में 13 नवंबर को ही तिब्बत ने चीनी आक्रमण के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र में अपील की थी।
1918 में आज ही के दिन ऑस्ट्रिया गणराज्य बना था।

13 नवंबर का इतिहास (13 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1968 में आज ही के दिन फिल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हुआ था।
1945 में 13 नवंबर के दिन ही पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म हुआ था।
1917 में आज ही के दिन प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ था।
1780 में 13 नवंबर के दिन ही पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म हुआ था।

13 नवंबर को हुए निधन
1589 में आज ही के दिन लाहौर में भगवानदास का निधन हुआ था।