Moon Land Price : क्या आप भी पाना चाहते है चांद पर मालिकाना हक? जानिए एक एकड़ जमीन की कीमत
Moon Land Price : चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस ऐतिहासिक पल पर टिकी हुईं थी।
ISRO के अनुसार चंद्रयान-3 की ये सफलता विज्ञान ही नहीं इंजीनियरिंग, प्रोद्योगिकी और उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
अब इस ऐतिहासिक पल के बाद चंद्रमा पर जीवन व्यतीत की चर्चाएं होने लगी है। इसके साथ ही लोग अब यह भी सर्च करने लगे हैं कि चंद्रमा पर जीवन कैसा होगा?
चंद्रमा पर जमीन कैसे खरीद सकते हैं और चंद्रमा की जमीन की कीमत क्या है? आइए इन सब सवालों के जवाब जानने के साथ ये भी जानते हैं कि कौन है वो लोग जिन्होंने चंद्रमा पर पहले ही जमीन खरीद ली है।
क्या चांद पर बसा सकेंगे घर ?
वैज्ञानिकों द्वारा दावा किया जा चुका है कि एक ऐसा भी दिन आएगा जब चांद पर घर और कालोंनियां बसनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही इन कालोनियों में लोगों के घर कैसे बनाए जाएंगे इस सबको लेकर भी वैज्ञानिक प्रयोग करना शुरू कर चुके हैं। इससे ये बात तो साफ है कि कभी ना कभी चांद पर जिंदगियां बसनी शुरू हो जाएंगी।
चांद पर कौन बेच रहा है जमीन?
चांद पर जमीन खरीदने की यदि बात करें तो कुछ कंपनियां च्रंद्रमा पर जमीन बेचने का दावा करती हैं। इसी में Luna Society International और International Lunar Lands Registry वो कंपनियां है जो जमीन बेचने का दावा करती है वो चांद पर जमीन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करती है।
चाँद पर एक एकड़ जमीन की क्या होगी कीमत?
आपको बता दें चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत 37.50 यूएस डॉलर है। यानी लगभग 3075 रुपए खर्च करके आप अपने लिए चांद पर अपने लिए एक एकड़ जमीन खरीद सकते हैं।
क्या चांद पर किसीने खरीदी है जमीन?
बॉलीवुड के दिवंगतज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जिन्हें अंतरिक्ष विज्ञान में खासी रुचि भी थी उन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है। इस बात का खुलासा उनकी मौत के समय भी हुआ था।
दिवंगत एक्टर सुशांत के अलावा भारत के हैदराबाद के राजीव बागड़ी ने 2002 में चांद पर जमीन खरीदी । वहीं 2006 में बेंगलुरू के ललित मोहता ने खरीदा था।
क्या चांद की जमीन बेचना कानूनी है?
इंटरनेशनल स्पेस कानून के आधार पर चांद पर जमीन खरीदना कानून के लिहाज से मान्य नहीं है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फिर कैसे कंपनियां चांद की जमीन बेचने का दावा कर सकती हैं,
इसका जवा है कि ये अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून ट्रीटी देशों को चांद पर अधिकारी जताने से रोकती हैं ना कि नागरिकों को। इसीलिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी व्यक्ति चांद पर कानूनी रूप से जमीन खरीद सकते हैं।