रेलवे स्टेशन: एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं के साथ हाईटेक होगा यह करोड़ों रुपये का रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन: इत्र नगरी कन्नौज के बाशिंदों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी. कन्नौज का यह प्रमुख स्टेशन पूरी तरह से हाईटेक होगा।
रेलवे स्टेशन पर वो सारी सुविधाएं होंगी जो यात्रियों के सफर को बेहतर बनाएंगी. ऐसे में परफ्यूम बिजनेस को काफी सहूलियत मिलेगी. परफ्यूम सिटी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
व्यापारिक दृष्टि से दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशन कन्नौज और गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन हाईटेक होंगे। 13.50 करोड़ रुपये की लागत से कन्नौज रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जबकि 8.47 करोड़ रुपये की लागत से गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा।
अपनी पुरानी विरासत को बरकरार रखते हुए इत्र नगरी अब नई ऊंचाइयों को छुएगी। यहां आने वाले व्यापारियों और पर्यटकों को कन्नौज आने-जाने का सफर आसान और आनंददायक लगेगा।
इत्र कारोबार को नया जीवन मिलेगा
कन्नौज में चंदन तमिलनाडु और कर्नाटक से, जड़ी-बूटियाँ नेपाल, भूटान, उत्तरांचल और हिमाचल से आती हैं। कन्नौज स्टेशन पर यात्रियों को हर सुविधा मिलेगी। उन्हें यात्रा करने में काफी सुविधा होगी.
यात्रियों को रुकने और इंतजार करने के लिए हाईटेक कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। पानी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. वहां अलग से मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। एक बड़ा बगीचा बनाया जाएगा जिसे विभिन्न फूलों से सजाया जाएगा। दूर से देखने पर कन्नौज रेलवे स्टेशन किसी बड़े हवाई अड्डे जैसा दिखता है। विकलांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए उनकी सुविधा के अनुसार व्हीलचेयर सहित व्यवस्था भी की जाएगी।