Travel Tips: इस खूबसूरत देश मे बिना वीजा घुमने का मौका, इस दिन रहेगा तक रहेगा ऑफर 

 
 

Travel Tips: विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है, लेकिन वीजा-पासपोर्ट और बजट के कारण कई लोग अपने विदेश जाने का प्लान रद्द कर देते हैं. बता दें कि थाईलैंड ने भारतीयों के लिए खास ऑफर दिया है. थाईलैंड घूमने के लिए अब भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

थाईलैंड ने विदेश घूमने आने वाले यात्रीयों के लिए अपने वीजा नियमों में सुधार किया है। भारत समेत ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में घूम सकते हैं। 

थाई टूरिज्म के मुताबिक, 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक भारत के नागरिकों को बिना वीजा के थाईलैंड जाने का मौका मिलेगा।

पसंदीदा डेस्टिनेशन
थाईलैंड न केवल भारतीयों को बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को भी अपनी बांहों में लेने का लुत्फ़ानह देता है। यहां के बीच यूरोपीय यात्री भी अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए प्रवृत्त हैं। थाईलैंड में हिंदू देवताओं के मंदिर और मूर्तियां भी सामान्य हैं। 
दोनों देशों के बीच साझी धार्मिक और सांस्कृतिक रूपरेखा का लंबा इतिहास है। थाइलैंड में अयुत्थया, एक अयोध्या नगरी, भी है जहां भगवान राम का मंदिर स्थित है।

भारतीयों के लिए आकर्षक
थाईलैंड में कई भारतीय मंदिरों का होना भी इसे भारतीय पर्यटकों के लिए एक आकर्षक ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है। इस साल, थाईलैंड में मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक आए हैं। इस साल अब तक 12 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक थाईलैंड गए हैं। श्रीलंका ने भी हाल ही में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा की घोषणा की है।

इसलिए, अगर आप सर्दियों की छुट्टियों में विदेश जाने का ख्वाब देख रहे हैं, तो बिना किसी चिंता के थाईलैंड में आनंद ले सकते हैं। वीजा मुक्त होने के कारण आपको ट्रैवलिंग के लिए जाने में कोई रुकावट नहीं होगी।