अपराधिक दृष्टि से घूम रहा व्यक्ति अवैध पिस्तौल के साथ काबू ।
A criminal roaming around with an illegal pistol caught.
Updated: Mar 20, 2024, 17:21 IST
सिरसा ---- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला भर में अवैध असलाधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 बोर के एक अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ सिरसा के प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी गांव शाहपुरिया थाना चोपटा जिला सिरसा के रूप में हुई है । स्पेशल स्टाफ प्रभारी ने बताया कि स्टाफ की एक पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव शाहपुरिया क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर मौके से निकलने का प्रयास किया । उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस पार्टी ने शक की बिनाह पर उक्त आदमी को काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 12 बोर का एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । सेल प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत जिला के नाथूसरी चोपटा थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध असला के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।