अंग्रेजी बोलने वाले ठग गए दुष्यंत चौटाला को-अजय चौटाला!

 

अंग्रेजी बोलने वाले ठग गए दुष्यंत चौटाला को-अजय चौटाला!

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा की कमजोर हो, थके हो या हारे हुए हो। चिंता मत करो, जिंदगी में धोखा हो जाता है। ड्राइंग रूम में दुष्यंत के पास अंग्रेजी बोलने वाले बैठे रहते थे। मैं ये सोचता था की ये नौजवानों की टीम खड़ी हो रही है। क्या पता ये क्या परिवर्तन कर देंगे। पर वो ठगोरे थे।

वो साढ़े चार साल राज में लूटकर इसे मूर्ख बनाकर चलते बने। अब ये जो सामने बैठे हैं, वही असली क्रीम है। अजय चौटाला ने पानीपत के सेक्टर-25 स्थित शगुन गार्डन में कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।