बाबा बिहारी नेत्रालय की सेवाएं पुनः होगी शुरू , जानिए पूरी खबर
Services of Baba Bihari Netralaya will start again, know the full news
Apr 8, 2024, 14:28 IST
सिरसा। बाबा बिहारी नेत्रालय की बैठक प्रधान प्रवीन बागला की अध्यक्षता में श्री युवक साहित्य सदन में हुई जिसमें बाबा बिहारी नेत्रालय की सेवाओं को पुनः: शुरू करने का निर्णय लिया गया। सोसायटी प्रवक्ता रंजीव कुमार ने बताया कि नेत्रालय द्वारा सेवाओं को शीघ्र शुरू किया जाएगा। सोसायटी द्वारा स्थान व डॉक्टरों की तलाश शुरू कर दी गई है, जो इस नेक कार्य में भागीदार बनेंगे। नेत्रालय द्वारा नेत्र रोगों के निदान की सेवाएं पहले भी दी जा चुकी है, जिसका लाभ लगभग दस हजार लोगों को मिला था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते सेवाएं स्थगित की गई थी, जोकि अब पुन: शुरू होने जा रही है। इस बैठक में प्रधान प्रवीन बागला, सचिव शेखर महीपाल, उत्तम सिंह ग्रोवर, एसके जिंदल, गुरमुख लाल कोचर, विकास गर्ग, आनंद महिपाल, सुरेश गोयल, सुनील चाचाण, रतनलाल सांखुवाला इत्यादि मौजूद थे।