Big Breaking - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी फेसबुक से दी बड़ी जानकारी
 

Big Breaking - Former Chief Minister of Rajasthan Ashok Gehlot gave important information through his Facebook
 

मैं सभी कांग्रेस उम्मीदवारों, मतगणना प्रक्रिया में शामिल एजेंट्स, ARO, RO एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि सुबह समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचे एवं आखिरी वोट की गिनती होने तक काउंटिंग टेबल को ना छोड़ें।

फॉर्म 17-सी और EVM के कुल वोटों की संख्या का मिलान करें एवं मिलान ना होने पर संबंधित अधिकारियों से आपत्ति दर्ज करवाएं।

सभी कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी भी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन एवं उत्साहवर्धन के लिए मतगणना स्थल (जिला मुख्यालय) पर पहुंचे।

एग्जिट पोल से केवल भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया गया है जबकि हम सबने जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुनी है जो भाजपा के खिलाफ है। आप पूरे उत्साह एवं सकारात्मकता से मतगणना करवाएं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की जीत होना देशहित में है।